फारुख हुसैन
खमरिया, खीरी (PNN24 News): शारदा नदी के ऐरा पुल पर गुरुवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण भिड़ंत ने तीन परिवारों को उम्र भर का गम दे दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे ऐरा पुल पर एक ट्रक (UP31T7863) और ऑटो (UP31CT5155) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल नकहा भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतापुर निवासी ट्रक चालक छुटकन्ने को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…