ईदुल अमीन
कोलकाता (PNN24 News): पश्चिम बंगाल के राजनैतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस आयोजन ने बंगाल में 15 साल पुराने तृणमूल कांग्रेस के शासन के अंत पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में समर्थकों के भारी हुजूम के बीच शुभेंदु अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी मात्र 80 सीटों पर सिमट गई है।
नई सरकार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद टीएमसी सांसद सयानी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के जरिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को उनके कर्तव्यों की याद दिलाई। सयानी ने लिखा:
सयानी घोष ने अपने पोस्ट में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भविष्य की नींव अतीत की ईंटों पर ही रखी जाती है। उन्होंने लिखा, “अगर दिल में नेक इरादे न हों, तो दिखावा ज़्यादा दिन नहीं टिकता और मुखौटे उतर ही जाते हैं। बंगाल बहुत बारीकी से सब पर नज़र रखेगा।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…