आफताब फारुकी
गया (PNN24 News): 21वीं सदी में भी अंधविश्वास की जड़ें कितनी गहरी और जानलेवा हैं, इसका एक खौफनाक उदाहरण बिहार के गया जिले में देखने को मिला है। गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव में तीन जून की रात ओझा-गुणी होने के शक में 55 वर्षीय राजेंद्र मांझी की लाठी-डंडों, हसूल और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर और काटकर बर्बरता से हत्या कर दी गई। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को गांव के ही एक परिवार के 13 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
घटना की प्रत्यक्षदर्शी और मृतक राजेंद्र मांझी की बहू बैजयंती देवी ने रोते हुए उस खौफनाक रात की दास्तां बयां की।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी:
गया की यह घटना समाज में फैले अंधविश्वास के उस भयानक चेहरे को उजागर करती है, जहां आज भी अफवाहों के आधार पर किसी की जान ले ली जाती है। कानून को हाथ में लेने वाले ऐसे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना जरूरी है ताकि भविष्य में कोई दूसरा राजेंद्र मांझी अंधविश्वास की भेंट न चढ़े।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…