शफी उस्मानी
यरूशलम/तेहरान (PNN24 News): मध्य पूर्व (Middle East) में चल रहा तनाव अब एक भीषण और विनाशकारी क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील होता नजर आ रहा है. इसराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने आधिकारिक पुष्टि की है कि ईरान और यमन की ओर से इसराइल की मुख्य भूमि को निशाना बनाकर लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. ‘द टाइम्स ऑफ इसराइल’ के मुताबिक, यरूशलम, तेल अवीव और मध्य इसराइल के कई इलाकों में चेतावनी वाले सायरन बज रहे हैं और नागरिकों को सुरक्षित बंकरों में जाने की हिदायत दी गई है.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे इसराइल के लिए सिर्फ एक ‘चेतावनी’ बताया है.
इससे पहले रविवार और सोमवार तड़के इसराइल ने भी ईरान के भीतर घुसकर बड़ी कार्रवाई की थी. आईडीएफ ने टेलीग्राम पर बताया, “इसराइली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी शासन के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।”
इस भीषण गोलाबारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने दोनों पक्षों से युद्ध रोकने की अपील की है.
इस भीषण सुरक्षा संकट को देखते हुए यरूशलम स्थित अमेरिकी दूतावास को सोमवार को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है. दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी जगह पर ही सुरक्षित रहें (Shelter in Place) और बंकरों में जाने के लिए तैयार रहें.
🛢️ तेल की कीमतों में लगी आग: युद्ध की आहट से वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है. सोमवार सुबह एशियाई बाजारों के खुलते ही तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया:
सामरिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि अगले 24 घंटों में डोनाल्ड ट्रंप नेतन्याहू को जवाबी हमला करने से रोकने में नाकाम रहे, तो यह जंग तीसरे विश्व युद्ध की शक्ल अख्तियार कर सकती है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…