आदिल अहमद
नई दिल्ली (PNN24 News): स्वतंत्रता दिवस पर ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘पीएम केयर्स फ़ंड’ (PM CARES Fund) के भारी-भरकम अनप्रयुक्त बजट को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
कल ही एक रिपोर्ट आई है कि पीएम केयर्स फ़ंड में लगभग ₹8,500 करोड़ का कॉर्पस यूं ही पड़ा हुआ है और इसमें से 93% पैसा फ़िक्स्ड डिपॉजिट में है। इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। दूसरी ओर, इस देश के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए अच्छी सड़कों, बैठने के लिए बेंच और पीने के साफ़ पानी तक के लिए तरस रहे हैं।”
दीपके ने एक गणितीय मॉडल पेश करते हुए कहा कि अगर एक सर्वसुविधायुक्त मॉडल स्कूल के निर्माण में ₹8 करोड़ की लागत आती है, तो पीएम केयर्स के इस अनप्रयुक्त पैसे से 1,000 से अधिक अत्याधुनिक मॉडल स्कूल तैयार किए जा सकते हैं।
अभिजीत दीपके ने अपने जमीनी दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे गांवों और जिला परिषद के स्कूलों का दौरा करते हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से बिजली, पानी और शौचालयों जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर सवाल करते हैं, तो उन्हें यही जवाब मिलता है कि “सरकार के पास फ़ंड की कमी है”।
CJP अध्यक्ष ने आम जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री और सरकार से सवाल पूछें कि जब देश के बच्चों का भविष्य फ़ंड की कमी से प्रभावित हो रहा है, तो इस पैसे को तिजोरी या FD में जमा रखने के बजाय स्कूलों को ठीक करने में क्यों नहीं लगाया जा रहा?
📢 ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान (School Thik Karo Campaign)
उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 अगस्त से देशव्यापी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक देश भर के सरकारी स्कूलों की तस्वीरें, वीडियोग्राफी और सोशल ऑडिट कर बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…