बैंक के बाहर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या की दिनदहाड़े हत्या! पति ने खुद को और अपनी बहन को भी मारी गोली; 3 मौतों से सहमा लखनऊ, प्रज्ञा बोलीं— “मेरी हिम्मत नहीं कि मम्मी को बता सकूं”‘
लखनऊ के गोमतीनगर में भीषण वारदात! वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की पति मानस बाजपेयी ने बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या की। आरोपी ने अपनी बहन को भी गोली मारने के बाद खुद सुसाइड किया। जानिए प्रज्ञा मिश्रा का भावुक बयान और PNN24 की पूरी रिपोर्ट।

शफी उस्मानी/तारिक खान
लखनऊ (PNN24 News): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पॉश इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मशहूर यूट्यूब पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा, जो गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं, की उनके पति मानस बाजपेयी ने बैंक के ठीक बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर नृशंस हत्या कर दी।

🚨 वारदात का खौफनाक मंजर: दो रिवॉल्वर लेकर ऑटो से रेकी कर रहा था पति
पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने इस खौफनाक घटना का ब्योरा साझा करते हुए अपने पति की मानसिक स्थिति और घटनाक्रम के बारे में बताया:
“दिव्या रोजाना की तरह सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंची थी। काम निपटाने के बाद वह किसी चेक कलेक्शन के लिए सहकर्मी के साथ बाहर गई थी। इसी दौरान उसका साइको पति दो-दो रिवॉल्वर लेकर ऑटो में बैठकर रेकी कर रहा था। जैसे ही दिव्या बैंक के गेट पर पहुंची, आरोपी ने पहली रिवॉल्वर से गोली चलाई। फिर रिवॉल्वर की बट से उसके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। जब आसपास के लोग डरकर भाग गए, तो उसने दूसरी रिवॉल्वर निकालकर माथे पर गोली मार दी।”
गंभीर रूप से घायल दिव्या को तत्काल लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
💔 “मम्मी का बार-बार फोन आ रहा है, मेरी हिम्मत नहीं बोलने की”— प्रज्ञा मिश्रा का भावुक बयान
अपनी छोटी बहन को खोने के बाद गमगीन प्रज्ञा मिश्रा ने अपना दर्द साझा करते हुए लिखा:
“दिव्या तुम अब इस दुनिया में नहीं हो, यह यकीन कर पाना नामुमकिन है। तुम मम्मी का बेटा थीं… मम्मी का बार-बार फोन आ रहा है, लेकिन मेरी हिम्मत नहीं हो रही कि मैं उन्हें बता सकूं कि उनकी बेटी अब नहीं रही। दिव्या काश तुम इतनी सीधी न होतीं… काश आज हम पूर्णागिरि घूमने चले गए होते।”
⚖️ वैवाहिक विवाद, तलाक का केस और पुलिस जांच
प्रारंभिक जांच और पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, दिव्या और मानस के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था और दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में लंबित था। पति की सनक और ससुराल में पारिवारिक तनाव के कारण दिव्या अलग रह रही थीं।
घटना से ठीक पहले आरोपी मानस बाजपेयी द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और कथित व्हाट्सएप स्टेटस की भी फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने दोनों क्राइम सीन (ICICI बैंक गोमतीनगर और आरोपी के मकान) को सील कर सबूत जुटाए हैं।











