शफी उस्मानी
नई दिल्ली (PNN24 News): असम के सरकारी स्कूलों में आम जनता और अभिभावकों के आने-जाने पर रोक लगाने और इसके लिए पूर्व अनुमति (इजाजत) अनिवार्य किए जाने की खबरों पर असम सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जारी एक आधिकारिक बयान में सीएमओ ने इन दावों को पूरी तरह झूठा, निराधार और भ्रामक करार दिया है।
असम सीएमओ ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में लोगों की आवाजाही को लेकर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
CMO ने अपने आधिकारिक बयान में कहा—
“मीडिया के कुछ हिस्सों में सरकारी स्कूलों में लोगों के आने-जाने पर रोक और अनुमति लेने की अनिवार्यता से जुड़ी खबरें पूरी तरह झूठी और निराधार हैं। लोग और अभिभावक बिना किसी रोक-टोक के पहले की तरह स्कूलों का दौरा कर सकते हैं।”
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि जो भी तत्व राज्य की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक खबरें फैलाएंगे, उनके खिलाफ सरकार सख्त कानूनी कदम उठाएगी। अपनी बात को पुख्ता करने के लिए सीएमओ ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ फर्जी मीडिया रिपोर्ट्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।
इस पूरे राजनीतिक व प्रशासनिक विवाद के केंद्र में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का हालिया अभियान है। पिछले कुछ हफ्तों से CJP के प्रतिनिधि देश के अलग-अलग राज्यों के सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। इस अभियान के तहत वे स्कूलों के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और जर्जर भवनों के वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्य सरकारों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में कुछ दिन पहले CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका असम के सरकारी स्कूलों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां असम पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस कार्रवाई के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा गरम हो गई थी कि असम सरकार ने स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, जिस पर अब असम सरकार ने औपचारिक सफाई जारी की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…