प्रदीप कुमार
कौशांबी/प्रयागराज (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मृत माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को जब कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था, तब कौशांबी सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस ने उसके पूरे काफिले को अचानक रोक लिया। काफिला रुकते ही मौके पर अचानक हलचल और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर कड़ा सुरक्षा घेरा बना लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कौशांबी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिखी। पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने अली अहमद के काफिले के पीछे चल रही कई संदिग्ध व प्राइवेट गाड़ियों को रोककर उनकी गहन जांच-पड़ताल की।
मिली जानकारी के अनुसार, अली अहमद को प्रयागराज के चर्चित करेली थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी (Extortion) और जानलेवा हमले (Attempt to Murder) के एक मामले में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन और पुलिस प्रशासन अली की सुरक्षा में कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता। झांसी से प्रयागराज तक के पूरे रूट पर पुलिस का कड़ा पहरा है। कौशांबी में हुई इस अचानक चेकिंग को सुरक्षा रणनीति और एहतियाती सतर्कता का ही हिस्सा माना जा रहा है।
तमाम गाड़ियों की चेकिंग प्रक्रिया पूरी करने और सुरक्षा हरी झंडी मिलने के बाद काफिले को कड़ी चौकसी के बीच प्रयागराज के लिए आगे रवाना कर दिया गया। फिलहाल पुलिस टीम अली अहमद को लेकर सुरक्षित प्रयागराज पहुंच रही है और पूरे मार्ग पर हाई अलर्ट जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…