उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड/बलिया (PNN24 News): जनपद बलिया के सीयर शिक्षा क्षेत्र से समाज को प्रेरित करने वाली एक बेहद भावुक और सराहनीय खबर सामने आई है। सीयर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए हाल ही में दिवंगत हुए एक शिक्षक और तीन रसोइयों के शोकाकुल परिवारों की आर्थिक मदद की है।
यह सहयोग अभियान खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुनील कुमार चौबे की प्रेरणा व सलाह पर शुरू किया गया था। एकत्र की गई राशि का विवरण इस प्रकार है:
इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय परिवार से जुड़े किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के असामयिक निधन के बाद उसके पीछे छूटे परिवार को इस दुखद और आर्थिक संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। इसी भ्रातृत्व भावना से प्रेरित होकर सभी शिक्षकों ने स्वेच्छा से अपनी क्षमता अनुसार योगदान दिया है।
प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर-1 के प्रधानाध्यापक दिलीप कुशवाहा ने सहयोग राशि के संग्रह और व्यवस्थापन में मुख्य संयोजक की भूमिका निभाई।
इस सहायता वितरण के दौरान प्राथमिक शिक्षा संघ सीयर के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मंत्री अवधेश कुमार, अमरजीत यादव, देवेंद्र वर्मा, निर्भय नारायण यादव, कृष्ण मोहन सिंह, रामायण, शिवानंद सिंह, रामप्रवेश यादव (उधरन), रविशंकर यादव, वीर बहादुर मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, राजेश जायसवाल, सोहराब अहमद, अभिषेक यादव, सिद्धदेव, कल्पना, अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और संघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…