तारिक खान
नई दिल्ली (PNN24 News): भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली को लेकर गहराए विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। तंज कसते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तो ‘पद्म भूषण’ ही क्यों, उन्हें सीधे ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए और आने वाले समय में उन्हें देश का राष्ट्रपति बना देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है।
पत्रकारों द्वारा चुनाव आयोग के कामकाज पर उठ रहे सवालों के बारे में पूछे जाने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा—
“इलेक्शन कमीशन को थोड़ी अपनी आत्मा टटोलनी चाहिए। यूं ही नहीं देश की तमाम विपक्षी पार्टियां उसके खिलाफ खड़ी हैं। खास बात यह है कि इस बार सबूत किसी पॉलिटिकल पार्टी ने नहीं रखे हैं, बल्कि सबूत एक प्रतिष्ठित अखबार की इन्वेस्टिगेशन के जरिए सामने आए हैं। बजाय इसके कि इस पूरे मामले को छिपाने या दबाने की कोशिश हो, मुझे लगता है कि चुनाव आयोग को अपने कामकाज में सुधार लाना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि इस तरह की हरकतें दोबारा न हों।”
हाल ही में पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘पद्म भूषण’ सम्मान दिए जाने की मांग की थी। जब मीडिया ने इस बयान पर उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा—
“पद्म भूषण पर ही क्यों रुकना? आप उनको भारत रत्न दे दो! इसके बाद उन्हें भारत का राष्ट्रपति बना दो। उन्होंने इतना कुछ बीजेपी के लिए जो किया है… पश्चिम बंगाल दिया है तोहफे में!”
गौरतलब है कि अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खोजी रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि अन्य दो चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी की लिखित असहमति और आपत्तियों के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने कई बड़े और नीतिगत फैसलों को एकतरफा लागू कर दिया।
इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद से ही कांग्रेस, वाम दलों, तृणमूल कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…