आदिल अहमद
नई दिल्ली (PNN24 News): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। एक अंग्रेजी दैनिक की खोजी रिपोर्ट (Investigative Report) सामने आने के बाद राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि वे जो कर रहे हैं, वह गलत है और इसका अंजाम उन्हें भविष्य में भुगतना होगा।
दरअसल, यह पूरा मामला अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी एक विस्तृत रिपोर्ट के बाद गरमाया है।
रिपोर्ट सामने आने के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक आक्रामक वीडियो संदेश जारी किया।
वीडियो में राहुल गांधी ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा:
“मैं चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों को साफ़ कह रहा हूं कि आप जो कर रहे हो, ग़लत कर रहे हो। ये राजद्रोह है। टाइम आएगा…हम आपको पकड़ेंगे, बचने वाले नहीं हो।”
राहुल गांधी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि “वोट चोरी भारतीय जनता के खिलाफ एक गंभीर अपराध है और यह सीधे तौर पर हमारे संविधान पर हमला है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग की मिलीभगत है और यह देश के साथ धोखे जैसा है।
राहुल गांधी के इस सख्त बयान और खोजी रिपोर्ट के खुलासे के बाद देश की राजनीति में भारी भूचाल आ गया है। एक तरफ जहां कांग्रेस और विपक्षी दल इसे संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे का आरोप बता रहे हैं, वहीं सत्तापक्ष की ओर से भी जल्द ही इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने के आसार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…