उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड/बलिया (PNN24 News): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से जुड़े नए प्रावधानों को वापस लेने और देश की वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार व समीक्षा की मांग को लेकर रविवार को बलिया जिले के बेल्थरारोड नगर में सवर्ण समाज के लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। ‘सवर्ण एकता मंच’ के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
रविवार को विरोध प्रदर्शन की शुरुआत जिला पंचायत डाक बंगले से हुई। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में मांग से जुड़ी तख्तियां और बैनर लेकर मानस मंदिर चौराहा होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे तक पहुंचे।
जुलूस के तहसील परिसर की ओर बढ़ने से पहले ही उपजिलाधिकारी (SDM) शरद चौधरी स्वयं चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच खड़े होकर उनका ज्ञापन प्राप्त किया।
प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी: प्रदर्शन और जुलूस के दौरान काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज, डॉ. टीएन मिश्र, दिलीप सिंह राजपूत, कार्यक्रम अध्यक्ष रूपेश सिंह भोलू, प्रभात सिंह, भरत चौहान, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, दुर्गा सिंह, कुंदन सिंह, प्रिंस, विश्राम सिंह, अमर सिंह, विकास, लंकेश, पंकज, ओमजी सिंह और ज्ञानप्रकाश मिश्र समेत सवर्ण समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…