Accident

यमुना एक्सप्रेसवे पर काल बनी स्लीपर बस! आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत; चालकों की सिगरेट और लापरवाही पर 3 गिरफ्तार’, बस पर 1.75 लाख का 19 चालान है बकाया

आफताब फारुकी 

ग्रेटर नोएडा/जेवर (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दिल नहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। दिल्ली से महोबा जा रही एक निजी स्लीपर बस में जेवर टोल के पास दयानतपुर गांव के समीप अचानक भीषण आग लग गई। इस त्रासद हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर ही झुलसकर और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के समय बस (नंबर BR32 PA8647) में लगभग 35 यात्री सवार थे। घायलों को तत्काल नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

🚨 सिगरेट पीना और जलने की गंध नजरअंदाज करना पड़ा भारी

घटना से सुरक्षित बचे यात्री सुनील कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में बस कर्मचारियों की घोर लापरवाही का सनसनीखेज खुलासा किया है:

  • चलती बस में पी रहे थे सिगरेट: यात्री के अनुसार, सफर के दौरान बस चालक और क्लीनर लगातार सिगरेट पी रहे थे। यात्रियों द्वारा इसका कड़ा विरोध करने पर वे अपनी गलती मानने के बजाय हंसते रहे।
  • चेतावनी के बाद भी नहीं रोकी बस: यात्रियों को बस के भीतर काफी देर से जलने की गंध आ रही थी। इसके बावजूद चालक ने वाहन रोकने के बजाय लापरवाही जारी रखी। जब आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और यात्रियों ने खुद खिड़कियों के शीशे तोड़े, तब जाकर बस को किनारे रोका गया। घबराहट और जहरीले धुएं के कारण कई बुजुर्ग व बच्चे अंदर ही फंस गए।

🔥 एसी में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, बस पर पहले से थे 19 चालान

नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बस के एसी (AC) में स्पार्क या शॉर्ट सर्किट होने से पहले इंजन और फिर पूरी बस में आग फैल गई।

  • कागजात वैध, पर रिकॉर्ड खराब: प्रारंभिक जांच में बस के सभी प्रपत्र (फिटनेस, परमिट आदि) वैध पाए गए हैं, लेकिन बस की मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर हुई है।
  • 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लंबित: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त राज कल्पना ट्रैवल्स की इस बस के खिलाफ पूर्व में ट्रैफिक नियमों और लापरवाही के चलते 19 चालान कट चुके थे, जिन पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लंबित था।

🚔 दोनों ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार, पीड़ितों की सूची जारी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में बस के दोनों चालकों पवन और विनोद तथा कंडक्टर योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा बाकी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

पहचाने गए मृतकों के नाम:

  1. ऊषा देवी
  2. देवेंद्र पुत्र प्रेमनाथ (उम्र 60 वर्ष)
  3. हरि शरण गुप्ता (उम्र 55 वर्ष)

(अन्य मृतकों की पहचान के लिए फॉरेंसिक प्रक्रिया जारी है)

लापता यात्रियों की सूची (जिनकी तलाश जारी है):

  • श्रुति रावत (31 वर्ष, सॉफ्टवेयर इंजीनियर)
  • सरोज गुप्ता व मयंक गुप्ता (मां-बेटा)
  • सुनीता गुप्ता
  • शशांक गुप्ता
  • ओम प्रकाश
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts