अनुराग पाण्डेय
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चर्चित ‘लेहरा दो तिरंगा’ मार्च से ठीक पहले गिरफ्तार हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आखिरकार रिहा हो गए हैं। शनिवार को मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें कंडीशनल बेल दे दी। कोर्ट ने 50 हजार रुपये का मुचलका (पीस बॉन्ड) भरवाया है और शर्त लगाई है कि उन्हें एक साल तक किसी भी तरह से शांति भंग नहीं करनी होगी।
पुलिस ने यह भी कहा कि 10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर हिरासत के बाद SEM कोर्ट ने अभिजीत, सौरव दास और आशुतोष रांका को 50 हजार के बॉन्ड पर इस शर्त पर रिहा किया था कि वे एक साल तक शांति बनाए रखेंगे। इसी बॉन्ड के उल्लंघन के आरोप में BNSS 126/170 के तहत नई कार्रवाई की गई।
आज सुबह 12 बजे पेशी तय थी लेकिन सुनवाई में देरी हुई। CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने 3:38 बजे तक सुनवाई शुरू न होने पर सवाल उठाए थे। बाद में कोर्ट ने जमानत दे दी। रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “Abhijeet Dipke released”।
गौरतलब है कि इसी मामले में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हें आज सुबह दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रिया के बाद रिहा कर दिया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…