कानपुर में कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का KDA को करारा झटका; यथास्थिति बनाए रखने का आदेश, 5 दिन में मांगा जवाब’
कानपुर के बर्रा में कब्रिस्तान पर बुलडोजर कार्रवाई मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से KDA को करारा झटका! कोर्ट ने लगाई रोक (Status-Quo), 5 दिन में मांगा विशिष्ट हलफनामा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के उल्लंघन का मामला। जानिए PNN24 की विशेष रिपोर्ट।

मो0 कुमेल
प्रयागराज: कानपुर नगर के बर्रा स्थित कब्रिस्तान पर कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) द्वारा की गई बुलडोजर/ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने प्राधिकरण की जल्दबाजी में की गई इस कार्रवाई पर KDA को करारा झटका देते हुए 5 दिनों के भीतर विशिष्ट जवाबी हलफनामा (Counter Affidavit) दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि मामले में अगली सुनवाई तक मौके पर पूरी तरह यथास्थिति (Status-Quo) बनाए रखी जाए।
⚖️ मामला और याचियों के तर्क (WRIT- C No. 41322 of 2026)
यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की पीठ (Court No. 29) ने ‘मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व 6 अन्य’ याचिका पर 12 अक्टूबर 2026 को पारित किया।
- अदालत में क्या हुआ: याची के अधिवक्ता जयंत कुमार ने पीठ को अवगत कराया कि कानपुर नगर के विलेज बर्रा स्थित प्लॉट नंबर 314, 315 और 316 के संबंध में कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस जारी किया गया था। जवाब दाखिल करने के बाद, KDA ने 15 सितंबर 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया और महज चार दिन बाद यानी 19 सितंबर को ही वहां बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दे दिया।
- सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन: अधिवक्ता ने दलील दी कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के बहुचर्चित आदेश (In Re: Directions In The Matter of Demolition of Structures) का स्पष्ट और खुला उल्लंघन है।
📜 सुप्रीम कोर्ट की वो अनिवार्य गाइडलाइंस, जिनका हुआ उल्लंघन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई अनिवार्य प्रक्रिया का उल्लेख किया, जिसके तहत:
- ध्वस्तीकरण का अंतिम आदेश प्राप्त होने की तारीख से 15 दिनों तक उसे लागू नहीं किया जाएगा।
- कब्जेदार या मालिक को 15 दिनों के भीतर खुद से अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जाएगा। यदि 15 दिन पूरे होने पर भी अपीलीय प्राधिकरण या अदालत से कोई स्टे (रोक) नहीं मिलता है, तभी ध्वस्तीकरण किया जा सकता है।
- कार्रवाई से ठीक पहले दो तटस्थ पंचों (गवाहों) द्वारा हस्ताक्षरित विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार किया जाना अनिवार्य है।
🏛️ इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार प्रमुख निर्देश
- 5 दिनों में हलफनामा: KDA के अधिवक्ता को सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन न करने के संबंध में 5 दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट करते हुए हलफनामा पेश करना होगा।
- यथास्थिति (Status-Quo): मामले की अगली सुनवाई तक विवादित जमीन पर पूरी तरह यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।
- अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश: याची कमेटी को जमीन के मालिकाना हक (टाइटल) से जुड़े सभी वैध दस्तावेज और कमेटी के गठन का अधिकृत रिकॉर्ड कोर्ट के समक्ष पेश करना होगा।
- अगली सुनवाई: मामले की अगली सुनवाई के लिए तिथि नियत की गई है।












