बेल्थरा रोड में नवरात्र व दशहरा मेले को लेकर शांति समिति की बैठक; पूजा पंडालों के लिए अनुमति अनिवार्य, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई’
बलिया के बेल्थरा रोड में नवरात्र और दशहरा मेले को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित। पूजा पंडालों के लिए प्रशासनिक अनुमति, वालंटियर पहचान पत्र और डीजे की सीमा तय। हुड़दंगियों पर सख्ती के निर्देश। पढ़िए PNN24 की पूरी रिपोर्ट।

उमेश गुप्ता
बेल्थरा रोड / बलिया (PNN24 News): आगामी नवरात्र, दुर्गा पूजा तथा दशहरा मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय नगर के पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार की शाम ‘शांति सुरक्षा समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

📜 शासन व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों से कराया अवगत, ये नियम रहेंगे लागू
बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी:
- प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य: प्रत्येक दुर्गा पूजा पंडाल समिति को पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के कोई भी नई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी।
- विसर्जन स्थल में बदलाव नहीं: मूर्तियों का विसर्जन पूर्व से निर्धारित जलाशयों/स्थलों पर ही किया जाएगा। इसमें बिना प्रशासनिक स्वीकृति के कोई बदलाव मान्य नहीं होगा।
- डीजे साउंड लिमिट व वालंटियर नियमावली: डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा (Sound Limits) के भीतर ही साउंड बजाने की अनुमति होगी। साथ ही, प्रत्येक पूजा पंडाल आयोजक को पहचान पत्र (ID Card) युक्त वालंटियर्स की तैनाती करनी होगी।
-
हुड़दंगियों पर कसैगा शिकंजा: शराब पीकर माहौल खराब करने वाले या अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
💡 सफाई, विद्युत आपूर्ति और जनसमस्याओं पर चर्चा
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई तथा अनवरत विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई। साथ ही मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति को अस्थाई रूप से बंद रखने का सुझाव भी दिया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
बैठक में मौजूद प्रमुख अधिकारी व प्रतिनिधि: बैठक में वरिष्ठ उप-निरीक्षक संतोष यादव, बिजली विभाग के अवर अभियंता राम विलाश खरवार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) मनोज कुमार पाण्डेय, सभासद सद्दाम, आशुतोष पांडेय, सभासद परवेज हमजा, नासिर खान, सभासद नैय्यर भाई, बादल रावत, मिथिलेश कुमार, आदित्य सिंह, सभासद राम मनोहर गांधी, अनूप कुमार यादव (एडवोकेट) सहित ग्रामीण अंचलों के दर्जनों पूजा पंडाल आयोजक उपस्थित रहे।











