उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड / बलिया (PNN24 News, 10 अक्टूबर 2026): आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बलिया पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उभांव थाना पुलिस, सर्विलांस और स्वाट (SWAT) टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बेल्थरारोड के चौकिया मोड़ स्थित एक मकान से करीब 6 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि चौकिया मोड़ के पास स्थित एक रिहायशी मकान में पटाखों का भारी अवैध जखीरा रखा गया है।
पुलिस ने बरामद पटाखों को सुरक्षित तरीके से थाने भिजवाया। पुलिस पूछताछ में मुकुल ने बताया कि वे दोनों भाई आगामी त्यौहारों के सीजन में महंगे दामों पर बेचने के लिए बाहर से यह माल मंगवाकर जमा कर रहे थे।
इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, उप-निरीक्षक संतोष कुमार, उप-निरीक्षक किरण यादव, कांस्टेबल सर्वजीत गुप्ता, अमित सिंह, अरविंद चौबे, अभय प्रताप सिंह, सौरव यादव, नवीन कुमार तथा महिला कांस्टेबल छाया और प्रतिमा कुमारी शामिल रहीं।
इसके अलावा सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ सिंह (हेड कांस्टेबल दिलीप पाठक, रोहित यादव, विकास सिंह, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश यादव, पंकज सिंह) और स्वाट टीम के प्रभारी उप-निरीक्षक अजय साहनी की टीम का विशेष सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…