उमेश गुप्ता
बलिया (PNN24 News, 13 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरारोड में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पारंपरिक रामलीला का सोमवार की रात पूरे विधि-विधान और धार्मिक उल्लास के साथ आगाज हो गया। नगर के बिचला पोखरा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित इस भव्य आयोजन के पहले दिन मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया।
रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ आचार्य व पुजारी पंडित कृष्ण कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ।
उद्घाटन के पहले दिन कलाकारों द्वारा ‘नारद मोह’ की जीवंत प्रस्तुति दी गई। कथा के दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार विश्वमोहिनी के स्वयंवर में देवर्षि नारद को भगवान विष्णु से आकर्षक रूप प्राप्त होता है। स्वयंवर स्थल पर विश्वमोहिनी के अचानक प्रकट होने और वरमाला भगवान विष्णु के गले में डालने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इसके बाद नारद जी के क्रोधित होकर विष्णु भगवान को श्राप देने, त्रेता युग में पत्नी वियोग में तड़पने की भविष्यवाणी तथा अंत में नारद जी को अपने कृत्य पर पश्चाताप होने और तपस्या के लिए प्रस्थान करने के प्रसंग का कलाकारों ने बहुत ही सुंदर अभिनय किया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि लीला का यह मंचन अपने निर्धारित सांस्कृतिक पंचांग और तिथि के अनुसार संपन्न होगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों और रामभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री राम की पावन लीला का आनंद लें।
इस अवसर पर प्रवीण चौबे, मृत्युंजय गुप्त, विपिन बिहारी पांडे, विनोद जायसवाल सहित अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध लीला कलाकार और बड़ी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक व लीलाप्रेमी उपस्थित रहे। पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…