आदिल अहमद
बिजनौर (PNN24 News, 24 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में उस वक्त बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब नजीबाबाद से लखनऊ जा रही शहीद एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में अचानक आग सुलग उठी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे नगीना के पास ट्रेन के S-6 कोच से धुआं और चिंगारियां निकलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सतर्क यात्रियों द्वारा तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोके जाने और फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से एक बड़ा जनहानि का संकट टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहीद एक्सप्रेस नजीबाबाद से चलकर लखनऊ की ओर रवाना हुई थी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस तकनीकी खामी और आग लगने के कारणों की उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दे दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…