मो0 शरीफ
नई दिल्ली (PNN24 News, 10 अक्टूबर 2026): मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आह्वान पर आयोजित ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन ने कई नया मोड़ ले लिया है। जंतर-मंतर और दिल्ली हाट पर पुलिस की अभेद्य बैरिकेडिंग के बाद AISA और वामपंथी छात्र संगठनों ने अपना मोर्चा बदलते हुए सीधे बीजेपी मुख्यालय की ओर रुख किया, जहां भारी पुलिस बल ने फिर से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने 10 दिन पूर्व अनुमति न लिए जाने का हवाला देकर इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इंकार कर दिया था और पूरे नई दिल्ली जिले को छावनी में तब्दील कर दिया था।
जंतर-मंतर पर कड़े पहरे को देखते हुए AISA ने नारा दिया कि “आज दिल्ली हाट ही जंतर मंतर है” और छात्र दिल्ली हाट की तरफ बढ़े, लेकिन पुलिस ने सड़कें ब्लॉक कर उन्हें भी गाड़ियों में भरकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद छात्र संगठनों ने अपनी रणनीति बदलते हुए सीधे बीजेपी मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
दोपहर के वक्त माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब SFI कार्यकर्ताओं ने इम्तियाज खान मार्ग पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए।
पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, लगभग 25-30 उपद्रवी प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा जवानों पर पथराव किया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली क्षेत्र में धारा 163 BNSS (CRPC 144) लागू कर दी गई है।
सुरक्षा के गंभीर हालात को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं:
प्रदर्शनकारी संगठनों ने सरकार और चुनाव आयोग के सामने अपनी 4 मुख्य मांगें रखी हैं:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…