अनुराग पाण्डेय
नई दिल्ली (PNN24 News, 19 अक्टूबर 2026): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालिया आपराधिक घटनाओं और छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर अगस्त 2025 का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम सामने आने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस पुराने वीडियो को दोबारा शेयर कर दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर तीखा सवाल उठाया है।
यह पूरा वाकया अगस्त 2025 का है, जब ईस्ट दिल्ली के तत्कालीन डीसीपी अभिषेक धानिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था:
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों द्वारा लिए जाने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में भी यह मुद्दा गरमा गया है।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी अन्य पोस्ट में यह नैरेटिव सेट करने की कोशिश की है कि पुलिस एक ओर जहां कुख्यात गैंगस्टर्स के प्रति नरमी या जुबान की चूक जैसी रियायतें दिखा रही है, वहीं शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं (जैसे जंतर-मंतर मामले से जुड़े सौरभ और आशुतोष) को जेल में सलाखों के पीछे डाल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…