महविश कुरैशी
ग्वालियर / भोपाल (PNN24 News, 29 अक्टूबर 2026): देश भर में जहां एक ओर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का पावन व्रत रख रही थीं, वहीं मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक खौफनाक खबर सामने आई है। ग्वालियर के त्यागी नगर इलाके में एक कलयुगी पति ने आपसी विवाद के चलते सोते समय अपनी पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे विचलित करने वाला तथ्य यह है कि मृतका ने उसी दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्यागी नगर निवासी आनंद श्रीवास्तव शहर के बाड़े पर स्थित एक दुकान में मजदूरी का काम करता है।
वारदात के बाद आरोपी पति मौके से भागा नहीं, बल्कि उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। वह चुपचाप घर के बाहर पुलिस का इंतजार करता रहा।
घटना की चीख-पुकार और पुलिस के पहुंचने पर जब बेटा नींद से जागा, तो घर के अंदर का खौफनाक मंजर देखकर सन्न रह गया। रोते हुए बेटे ने बताया, “रात को मम्मी ने मेहंदी लगाई थी इसलिए सोने में देर हो गई थी। सुबह पापा पोहा बना रहे थे और मम्मी आराम कर रही थीं। मैं थोड़ी देर के लिए सो गया था, जब आंख खुली तो यह सब हो चुका था।”
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। करवा चौथ के पवित्र पर्व पर इस जघन्य हत्याकांड के बाद से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…