अनुराग पाण्डेय
लुधियाना (PNN24 News, 25 अक्टूबर 2026): पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना स्थित डाबा इलाके से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। पुरानी रंजिश और गैंगवार के चलते एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की दिनदहाड़े धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, हमलावरों ने हैवानियत की पराकाष्ठा पार करते हुए मृतक का कलाई से कटा हाथ पॉलिथीन में डालकर पास ही की एक किराना दुकान पर छोड़ दिया और फरार हो गए।
मृतक की पहचान बसंत नगर निवासी 35 वर्षीय शक्ति सिंह उर्फ भूरा के रूप में हुई है, जो पुलिस रिकॉर्ड में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल भूरा को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते वक्त भूरा होश में था और बयान दे रहा था, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसीपी रूपदीप कौर के मुताबिक:
डाबा थाने के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। किराना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह सीडी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी 4-5 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
घटना के बाद से डाबा और बसंत नगर इलाके में गहरा खौफ और दहशत व्याप्त है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…