विशाल कुमार गुप्ता
नौगढ़ (PNN24 News, 26 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश के नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर सोमवार को वामपंथी दलों और जन संगठनों का तीखा तेवर देखने को मिला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी भाकपा (माले) और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के साझा बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे इलाके में “वोट चोर गद्दी छोड़”, “एसआईआर रद्द करो” और “आदिवासियों की बेदखली बंद करो” के नारे गूंजते रहे।
सोमवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू हुआ यह आक्रोश मार्च प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील मुख्यालय (एसडीएम कार्यालय) तक पहुंचा। मार्च के दौरान हाथों में बैनर-झंडे थामे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और चुनाव आयोग की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत वहां एक एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय नेताओं ने की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव अनिल पासवान ने केंद्र सरकार और चुनाव व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा:
खेग्रामस जिला काउंसिल सदस्य रामेश्वर प्रसाद ने विजयपुर और भरदुआ क्षेत्र के गरीब व भूमिहीन परिवारों की समस्याओं का जिक्र करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ब्लॉक सचिव पतालु गोंड ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी कोटे के राशन की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाते हुए गहरी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों से जुड़ा एक विस्तृत ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से शासन-प्रशासन को प्रेषित किया। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…