महविश कुरैशी
नई दिल्ली (PNN24 News, 13 अक्टूबर 2026): त्योहारी सीजन के बीच देश के करोड़ों डिजिटल पेमेंट उपयोगकर्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर है। यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया है कि चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को तत्काल प्रभाव से टाल दिया गया है। अब यूपीआई भुगतान दिवाली तक पूरी तरह से मुफ्त जारी रहेंगे और एमडीआर लागू करने की सटीक तारीख की घोषणा आने वाले समय में अलग से की जाएगी।
इससे पहले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से कहा गया था कि आम उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई सेवाएं तो पूरी तरह निःशुल्क बनी रहेंगी, लेकिन कुछ चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर संशोधित एमडीआर ढांचा 15 अक्टूबर 2026 से लागू होना था। हालांकि, त्योहारी सीजन और आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
एनपीसीआई के अनुसार, भविष्य में जब भी नया एमडीआर ढांचा लागू किया जाएगा, उसमें आम नागरिकों और छोटे कारोबारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा:
दिवाली के इस पावन पर्व पर डिजिटल लेन-देन करने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह फैसला एक बड़ी सौगात साबित हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…