उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड / बलिया (PNN24 News, 11 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसेंण्ड गांव से धार्मिक भावना से जुड़ी एक दुस्साहसिक चोरी की घटना सामने आई है। गांव स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के दो बड़े घंटे और कलश पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी और पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है:
गांव के लोगों का कहना है कि उभांव थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम ग्रामीण और स्थानीय व्यापारी वर्ग पहले से ही असुरक्षित महसूस कर रहे थे। अब अपराधियों द्वारा बेखौफ होकर मंदिर जैसे पवित्र स्थल को निशाना बनाए जाने से लोगों का सब्र टूट रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने चोरी की बढ़ती वारदातों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह ने तुरंत घटना की सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…