अनुराग पाण्डेय
छिंदवाड़ा / भोपाल (PNN24 News, 1 नवंबर 2026): कहते हैं कि जब मां की जान पर बन आए तो औलाद अपनी जान की बाजी लगाने से भी नहीं हिचकती। इसका जीता-जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। छिंदवाड़ा के सांवरी वन रेंज अंतर्गत आने वाले मुजावर माल गांव में एक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। मां की चीख सुनते ही उसका बेटा बिना अपनी परवाह किए सीधे तेंदुए से भिड़ गया और करीब आधे घंटे तक चले भीषण संघर्ष के बाद अपनी मां को मौत के मुंह से खींच लाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान गीता बट्टी और उनके बहादुर बेटे की पहचान सनोज के रूप में हुई है।
अचानक हमला: घटना गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) की शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच की है। गीता खेतों से काम निपटाकर घर लौटी थीं। तभी उन्हें घर के बाहर बकरी के बाड़े (शेड) के पास कुछ हलचल सुनाई दी। जब वह देखने पहुंचीं तो वहां पानी के कुंड के पास एक खूंखार तेंदुआ बैठा था। गीता को देखते ही तेंदुए ने झपट्टा मारकर उन्हें दबोच लिया।
मां की दर्दनाक चीख सुनकर पास में ही मौजूद बेटा सनोज बदहवास हालत में बाड़े की तरफ भागा। वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए—तेंदुए ने उसकी मां के हाथों को जकड़ रखा था और गर्दन के पास काटने की कोशिश कर रहा था।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में गीता बट्टी और सनोज को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। वन विभाग की टीम ने परिजनों को आर्थिक सहायता और इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही सांवरी वन क्षेत्र के मुजावर माल गांव के आसपास तेंदुए की मूवमेंट को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है।
सनोज के इस अदम्य साहस और मां के प्रति समर्पण की पूरे छिंदवाड़ा क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…