आफताब फारुकी
मेरठ (PNN24 News, 10 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शांतिभंग के मामले में जमानत पाकर जेल से बाहर आए एक शातिर अपराधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी अरविंद कुमार जैन के भाई के घर को निशाना बनाया। आरोपी ने दीपावली की शाम घर में घुसकर 50 हजार नकद, चांदी के बर्तन और सिक्के चुरा लिए। हालांकि, पुलिस की पांच टीमों ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों के भीतर मुठभेड़ के बाद आरोपी को धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआईजी कार्यालय के सामने सिविल लाइंस के हरनामदास रोड निवासी दवा कारोबारी अरुण कुमार जैन के बड़े भाई अरविंद कुमार जैन उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके हैं:
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल लखनऊ और मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया।
तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने रात में ही घेराबंदी तेज कर दी। इसी दौरान किला परीक्षितगढ़ रोड पर आरोपी सलाउद्दीन पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। भागने के दौरान जमीन पर गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
खास बात यह है कि रविवार को ही मेडिकल थाना पुलिस ने उसका शांतिभंग (163 BNSS) में चालान किया था। मजिस्ट्रेट से जमानत मिलने के बाद वह सीधे घर लौटा और मौका पाकर इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…