फारुख हुसैन
पलिया कलां / खीरी / लखनऊ (PNN24 News, 10 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले पलिया कलां नगर से एक बेहद सुंदर और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। गोवर्धन पर्व के पावन और पवित्र अवसर पर नगर के मोहल्ला अहिरान प्रथम निवासी बसंत गुप्ता की प्रतिभावान पुत्री खुशी गुप्ता ने अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ज़मीन पर भगवान श्री कृष्ण का बेहद सजीव और आकर्षक चित्र उकेरा है। छात्रा की इस शानदार कलाकृति को देखकर हर कोई उनकी कला का मुरीद हो गया है।
श्री रामलीला बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की मेधावी छात्रा खुशी गुप्ता को हर वर्ष गोवर्धन पूजा, दीपावली और अन्य प्रमुख धार्मिक पर्वों के अवसर पर आकर्षक चित्रकारी और रंगोली बनाने का गहरा शौक है:
गोवर्धन पर्व के दिन जब लोगों ने जमीन पर बनी भगवान श्री कृष्ण की इस भव्य और मनमोहक पेंटिंग को देखा, तो वे दांतों तले उंगली दबा गए। स्थानीय निवासियों, शिक्षकों और कला प्रेमियों ने खुशी गुप्ता की इस कला की भूरी-भरी प्रशंसा की है और उनके उज्ज्वल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।
ऐसी युवा प्रतिभाएं समाज में सकारात्मकता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जुड़ाव का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…