गौरव जैन
रामपुर (PNN24 News, 20 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद अंतर्गत सैफनी नगर के एक मोहल्ला निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने और आरोपियों की ओर से मिल रही लगातार धमकियों से परेशान होकर घर छोड़कर पलायन कर लिया है। घर छोड़ने से पूर्व पीड़िता ने मुख्य दरवाजे पर ‘अति आवश्यक सूचना’ शीर्षक से पलायन का एक पोस्टर चस्पा किया है, जिसके माध्यम से उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में न केवल बाहरी लोग बल्कि पारिवारिक स्तर पर भी साजिश रची गई:
पीड़िता और उसके परिवार ने स्थानीय थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं:
घटना के बाद से पीड़िता के आवास पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसी जुल्फिकार हुसैन ने बताया कि घर पर ताला बंद है और विवाद के चलते परिवार के कहीं चले जाने की चर्चा है। वहीं, एक अन्य पड़ोसी सोहेल ने पुष्टि की कि घर के बाहर एक पर्चा चस्पा मिला है, हालांकि परिवार वर्तमान में कहां गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
इस पूरे प्रकरण और पलायन के पोस्टर के संबंध में क्षेत्राधिकारी (CO) देवकीनंदन ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि संबंधित महिला के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…