डॉ0 राशिद परवेज़ एम्बिशन हॉस्पिटल: कौन जवाब देगा कि “रोडवेज बस से चलकर आई थीं, चार कंधों पर लौटीं बरीरा खातून”, भारी बिल और इलाज में लापरवाही ?’
चलकर आई थीं बरीरा खातून, चार कंधों पर लौटीं: बनारस के एक निजी अस्पताल में मऊ की महिला की इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने लगाया रात में स्टाफ न मिलने, वेंटिलेटर के दबाव और भारी-भरकम बिल वसूलने का गंभीर आरोप। PNN24 की विशेष रिपोर्ट।

तारिक़ आज़मी
वाराणसी (PNN24 News, 3 नवंबर 2026): धर्मनगरी वाराणसी के चिकित्सा तंत्र पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पड़ोसी जिले मऊ की रहने वाली एक महिला बरीरा खातून को किडनी और फेफड़ों की समस्या के इलाज के लिए बनारस निजी अस्पताल डॉ राशिद परवेज़ के एम्बिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही, रात में स्टाफ न मिलने, जबरन वेंटिलेटर के कागजों पर हस्ताक्षर कराने और भारी-भरकम बिल वसूलने के बाद गंभीर स्थिति में मरीजा को डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया है।
🏥 क्या था पूरा मामला? (मऊ से बनारस तक का सफर)
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, मऊ की रहने वाली बरीरा खातून (पत्नी मुनीर) को स्थानीय डॉक्टरों ने किडनी में समस्या और फेफड़ों में पानी होने की बात बताई थी।
- स्वस्थ हालत में आईं थीं: पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि पहली रमजान को बरीरा बिल्कुल ठीक हालत में रोडवेज बस से सफर कर मऊ से बनारस पहुंची थीं और उन्हें डॉ. राशिद परवेज के एम्बिशन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
- रात 2 बजे बिगड़ी तबीयत: पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 6-7 रमजान की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल में उस वक्त कोई भी मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। पूरा परिवार रात भर डॉक्टर और नर्सों को ढूंढता हुआ परेशान भटकता रहा। लगभग 2-3 घंटे के बाद अस्पताल के स्टाफ आते है तब इलाज की प्रक्रिया शुरू होती है।
💸 ICU, वेंटिलेटर और भारी बिल के आरोप
पारिवारिक सूत्रों का दावा है कि सुबह होने पर डॉक्टर आकांक्षा द्वारा मरीज को आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किए जाने की बात कही गई:
-
सीपीआर और हार्ट अटैक का दावा: पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 4 बजे मरीज को आईसीयू में ले जाकर सीपीआर (CPR) दिया गया और परिजनों को बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।
-
दस्तावेजों पर दबाव: पारिवारिक सूत्रों ने दावा किया कि मरीजा बरीरा खातून का एकलौता बेटा सिर्फ अपनी मां से एक बार मिलना चाहता था, लेकिन डॉक्टर आकांक्षा ने वेंटिलेटर पर रखने से संबंधित कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने के लिए भारी दबाव बनाया और दस्तखत करवाया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मरीजा के बेटे से काफी दबाव दाल कर दस्तखत कराए गए।
-
सुविधा न होने का हवाला और मजबूरी: पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पूरा दिन मरीजा बरीरा खातून का बेटा कार्डियोलाजिस्ट को बुलाने के लिए अस्पताल के स्टाफ और डाक्टर राशिद परवेज़ के आगे मिन्नतें करता रहा और इसके बाद अस्पताल की तरफ से कहा गया कि उनके पास ‘स्लाइम सक्शन’ (Slime Suction) की व्यवस्था नहीं है, इसलिए मरीज को कहीं और ले जाया जाए। तब तक दवा और अस्पताल के खर्च के नाम पर मोटी रकम वसूली जा चुकी थी। साथ ही अस्पताल की शर्त थी कि दवाएं सिर्फ अस्पताल के भीतर की फार्मेसी से ही खरीदी जाएंगीम भले बाज़ार कीमत से चार गुना कीमत पर यह दवाये अस्पताल की फार्मेसी से मिले।
🚑 एम्बुलेंस में ही तोड़ा दम, कर्ज के बोझ तले परिवार
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने 10 प्रतिशत की छूट (Discount) का एहसान जताते हुए मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। बेटा अपनी गंभीर हालत में अपनी मां को एम्बुलेंस में लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकता रहा, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही एम्बुलेंस के भीतर ही बरीरा खातून ने दम तोड़ दिया।
हंसती-बोलती मां को इलाज के लिए बनारस लाने वाला बेटा अब अपनी मां की मय्यत लेकर वापस लौटने को मजबूर हो गया है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा मगर इन्साफ लेने के लिए उनके अन्दर डॉ राशिद परवेज़ की डर और खौफ बैठा है, शिकायत पर उनका कहना है कि डॉ राशिद परवेज़ लीगल नोटिस भेज देगा और उनके ऊपर फर्जी मुकदमा कर देगा।
नोट: यह खबर मृतका के पारिवारिक सूत्रों और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अस्पताल या चिकित्सक का पक्ष सामने आने पर उसे भी नियमनुसार प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।












