Categories: Crime

प्रतिभा फॉउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित की गयी मिनी मैराथन

फारूख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)= प्रतिभा फॉउंडेशन के तत्वाधान में स्व0 नवीन चंद्र गुप्ता स्मृति मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन खूब धूमधाम से नवीन सर्विस स्टेशन पर किया गया। मिनी मैराथन दौड़ को पलिया कोतवाली के प्रभारी  बृजराज सिंह यादव द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  गुरुशरण सिंह नागी व संचालन महासचिव कृष्णावतार सिंह भाटी द्वारा किया गया। मिनी मैराथन दौड़ में नगर व क्षेत्र के लगभग 1 दर्जन विद्यालयों के 60 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यकृम में विजयी प्रतिभागियो को संस्था के पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यकृम के समापन से पूर्व संस्था के उपाध्यक्ष अनूप गुप्त द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। मिनी मैराथन में संस्था के अध्य्क्ष विजय गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुशरण सिंह नागी, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह गहोनिया, महासचिव कृष्णावतार सिंह भाटी,उपाध्यक्ष जफ़र अहमद टीटू, फुरकान अंसारी, अमित महाजन , मो. रिजवान,नवनीत गुप्ता,विमल गुप्ता सहित विशेष रूप से आमंत्रित गणमान्य नागरिक केबी गुप्ता चेयरमेन पूर्व डिप्टी सीएम्ओ डॉ0 वीके अग्रवाल, मुन्ना चौधरी,डॉ0 नवीन सिंह, कमल सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर इक़बाल सिंह, पूर्व सभासद विनोद गर्ग,गुरुकुल एकेडमी के मैनेजर मुकेश अग्रवाल,बॉबी जायसवाल,राजेश टंडन, आशीष कुमार गुप्ता, गोल्डन फ्लावर के प्रिन्सिपल संजीव कुशवाहा, दून स्कूल के मो0 समर,इंडियन एकेडमी के विश्वनाथ चौहान,गोरखनाथ सहित अनेको विद्यालयों के अध्यापक व नागरिक उपस्थित रहे।
pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

23 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

23 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

1 day ago