Categories: Crime

फिर आएगा शाहरुख़ का सर्कस

करिश्मा अग्रवाल(विशेष संवाददाता)                    
दूरदर्शन पर वर्ष 1989 का वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘सर्कस’ एक बार फिर वापस आ रहा है जिसमें आज के सुपर स्टार शाहरूख खान ने नवोदित कलाकार के तौर पर काम किया था। 19 फरवरी से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रात आठ बजे ‘सर्कस’ का प्रसारण होगा।

एक ट्वीट में दूरदर्शन ने बताया ‘शाहरूख खान के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी.. न चूकें.. (1989 की) लोकप्रिय श्रृंखला ‘सर्कस’ .. 19 फरवरी से रात आठ बजे डीडी नेशनल पर ।’ दूरदर्शन की डीजी सुप्रिया साहू ने बताया कि दूरदर्शन अपने आर्काइव में सहेजे गए उस खजाने का उपयोग करना चाह रहा है जो अब तक प्रासंगिक एवं लोकप्रिय है। उन्होंने बताया ‘हम आधे घंटे का टाइम स्लॉट दूरदर्शन की आर्काइव से चुनिंदा लोकप्रिय कार्यक्रमों को देने पर विचार कर रहे हैं। कई कार्यक्रमों की याद लोगों के मन में आज भी ताजा है और उनके बारे में लगातार अनुरोध मिले हैं। वर्ष 1989 के धारावाहिक सर्कस का निर्देशन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था और इसमें शाहरूख खान के साथ साथ आशुतोष गोवारीकर ने भी काम किया है जो आज के जानेमाने निर्देशक हैं।
pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

9 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

11 hours ago