Categories: Crime

इलाहाबाद में गंगा जमुनी तहजीब की पुनर्स्थापना और भयमुक्त शहर बनाना मेरी प्राथमिकता- ऋचा सिंह

आफताब फारुकी
इलाहाबाद के शहर पश्चिमी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने अपने चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अपने क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और भयमुक्त समाज देने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि आज शहर पश्चिमी की बदहाल स्थिति के लिए वर्तमान बसपा विधायक पूजा पाल को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि वो जात पात की राजनीति करती है जिसकारण क्षेत्र का विकास पीछे छूट रहा है। इसके साथ इन्होंने कहा कि पूजा पाल राजनितिक विद्वेष के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचाने दिया है। वही बीजेपी पर डरे होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें हराने के लिए पश्चिम बंगाल से नेता किराये पर बुलाकर लाई है। उन्होंने सपा कांग्रेस के गठबंधन से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही है।  उन्होंने ये भी कहा है कि चुनाव जीतने के बाद शहर की पहचान रही गंगा जमुनी तहजीब की पुनर्स्थापना करना है जो कभी शहर की पहचान हुआ करती थी। इसके साथ ही शहर को अपराधमुक्त करना और रोजगार के और विकल्प बढ़ने की दिशा में काम करने की बात कही है। इस वार्ता में ऋचा सिंह के साथ फूलपुर के पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, सबीहा मोहानी, जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्याम कृष्ण पाण्डेय, युवजन सभा के अध्यक्ष संदीप यादव, पीयूष पटेल, गुलाब यादव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष के के राय भी उपस्थित थे।
pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

20 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

20 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

22 hours ago