Categories: Crime

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सिपाही हुआ बरी

प्रमोद कुमार दुबे 

सुल्तानपुर :- किशोरी को अगवा कर उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस कर्मी को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट अनिल कुमार यादव की अदालत ने साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया है।

मामला धम्मौर थाना क्षेत्र का है।जहाँ पर हुई घटना का जिक्र करते हुए अभियोगी ने पुलिस कर्मी धर्मेन्द्र सिंह,जय सिंह व जयमिलन के खिलाफ अपनी बेटी को बोलेरों जीप पर जबरन बैठाकर अगवा कर लेने व उसके साथ हुए गैंगरेप के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।इसी मामले का विचारण स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत में चल रहा है।मामले में आरोपी पुलिसकर्मी धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ चल रहे विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्यो को पेश किया ,वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित पांडेय ने अपने सबूतों को पेश कर आरोपी पुलिसकर्मी को बेकसूर बताया। दोनों पक्षो को सुनने के पश्चात स्पेशल जज अनिल कुमार यादव ने साक्ष्य के आभाव में आरोपी पुलिसकर्मी को बरी कर दिया है। जबकि शेष दोनों आरोपी विचारण के दौरान से ही फरार चल रहे है,जिनका मामला अभी विचाराधीन है।
pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

3 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

4 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

5 hours ago