Categories: Crime

राष्ट्रपति पद के लिए सामने आया पहला दावेदार! भाजपा को दी खुली चुनौती

शबाब ख़ान

शाहजहांपुर: देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और इन दोनों पार्टियों समर्थित तमाम छोटे-बड़े राजनैतिक दल अभी माथापच्ची में जुटे हुए हैं। इस बीच शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं इस युवक ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को अपना प्रतिद्वंदी मान भाजपा को खुली चुनौती दी है।

ये है यूपी के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले किशन वैधराज। किशन वैधराज अब तक एक दर्जन से अधिक एमपी, एमएलए के चुनाव लड़ चुके हैं। इनकी मानें तो ये लम्बे समय से राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे थे। अब जैसे ही राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा हुई तो ये पिछले सप्ताह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के सिलसिले में जानकारी जुटाने दिल्ली भी गए। जहां पहले तो किशन वैधराज का मजाक बनाया। जब किशन वैधराज ने अपने राजनीतिक करियर के बारे में वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया तो उन्हें राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित जानकारी दी। इतना ही नहीं किशन वैधराज अगले सप्ताह चुनाव से संबंधित प्रपत्र लेने फिर दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं।
आपको बता दें कि किशन वैधराज अपने हर एक चुनाव में सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव में किशन वैधराज अनोखे अंदाज में अर्थी पर लेटकर कफ़न में लिपटकर अपना नामंकन कराने शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट गए थे। शाहजहांपुर नगर विधानसभा सीट से अपना 13वां चुनाव, वर्तमान नगर विकास व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ा था। किशन वैधराज के चुनाव की घोषणा के बाद सुरेश खन्ना को अपने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने प्रतिद्वंदी सपा के तनवीर खान से और ज्यादा कड़ा मुकाबला हो गया। क्योंकि किशन वैधराज ने सुरेश खन्ना के वोट काटने का काम किया था।
pnn24.in

Recent Posts

जाने क्या है ‘इतेफादा’ का मायने जिसका प्रयोग इसराइल के खिलाफ हो रहे अमेरिका में प्रदर्शन के दरमियान पोस्टरों पर हो रहा है

शाहीन बनारसी डेस्क: अमेरिका के कुछ जानेमाने विश्वविद्यालयों में पिछले कुछ दिनों से ग़ज़ा को…

16 hours ago

गुना में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘कांग्रेस देश में शरियत का कानून लाना चाहती है, भाजपा ऐसा नही होने देगी’

तारिक़ खान डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कांग्रेस को पर्सनल…

16 hours ago

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की गोली मार कर हत्या, आरोपी ने घटना के पहले लगाया था पिस्टल के साथ अपना व्हाट्सएप स्टेटस

आदिल अहमद डेस्क: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर…

17 hours ago