जमकर चला वाहन चेकिंग अभियान, 669 वाहनो का चालान, 214500 रुपए वसूला गया सम्मन शुल्क

अंजनी राय 

बलिया। यातायात सप्ताह में चले वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को पूरे जनपद मे कुल 669 वाहनो का चालान काटा गया, और साथ ही 214500 रुपए समन शुल्क के रूप मे वसूल किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शहर के हर चौराहे व जनपद के सीमा पर पुलिस बल के जवानों ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया।

इस दौरान शहरी क्षेत्र  में 320 वाहनो का चालान और 108300 रुपए समन शुल्क जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 349 वाहनो का चालान और 106200 रुपए समन शुल्क वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से बिना कागजात चलने वाले वाहन चालकों के पसीने छूट गए। यातायात सप्ताह में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए है। जनपद की सीमा शहर कस्बों व सुनसान इलाकों में पुलिस वाहन चेकिंग करती रहे। देर शाम को शहर की सीमाओं को सील कर सभी चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग में जुट गए। इस दौरान बिना नंबर के वाहन पुलिस के निशाने पर रहे। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात चेक किए गए और साथ ही लोगों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की सलाह भी दी गई।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *