Categories: Crime

काँवर यात्रा में डी.जे. पर प्रतिबंध लगाने पर गुस्सा

राहुल मसवासी
बाजपुर। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा काँवर यात्रा के दौरान डी.जे. पर प्रतिबंध लगाये जाने एवं काँवर/त्रिशूल की लम्बाई तय करने के विरोध में श्री नव दुर्गा दल बाजपुर के कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध प्रदर्शन कर सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला दहन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पी.एस. राणा को सौंपा। श्री नव दुर्गा दल बाजपुर के अध्यक्ष रवि सागर ने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने हिन्दुओं की सबसे बड़ी यात्रा ”काँवर यात्रा” के दौरान डी.जे. पर प्रतिबंध एवं काँवर/त्रिशूल की लम्बाई तय कर हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेंस पहुँचाने का घिनौना कृत्य किया है।

सूबे की भाजपा सरकार द्वारा लिये गये हिन्दू समाज विरोधी निर्णय से हिन्दू समाज में भारी आक्रोश है। श्री नव दुर्गा दल बाजपुर के पूर्व अध्यक्ष शिवम दिवाकर ने कहा कि ”काँवर यात्रा” को भगवान श्री शिव शंकर की बारात कहा जाता है और बिना गाजे-बाजे के कोई बारात शोभा नहीं देती। ”काँवर यात्रा” के दौरान डी.जे. पर प्रतिबंध को श्री नव दुर्गा दल, बाजपुर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। काँवर यात्रा भगवान शिव की यात्रा में त्रिशूल पर प्रतिबंध हिन्दुओं का अपमान है। श्री नव दुर्गा दल बाजपुर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से हिन्दुओं की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध न लगाये जाने और पुलिस द्वारा काँवरियों के साथ किसी भी प्रकार की कोई अभद्रता न किये जाने के स्पष्ट निर्देश संबंधितों को निर्गत किये  जाने की माँग की है। इस मौके पर श्री नव दुर्गा दल बाजपुर के अध्यक्ष रवि सागर, पूर्व अध्यक्ष शिवम दिवाकर, मनोज सक्सैना, सौरभ रूहेला, आदित्य सागर, संजीव सागर, संजू सागर, अंकित कश्यप, आदित्य ठाकुर, राहुल कश्यप, प्रमोद सक्सैना, राजू पंडित, अंशु गौतम, मनीष सागर, चन्दन सागर, अमरपाल आदि थे।

pnn24.in

Recent Posts

हांगकांग और सिंगापूर में बिक्री प्रतिबंधित होने के बाद अब एवरेस्ट और एमडीएच मसालों की गुणवत्ता अमेरिका ने भी जांचने का दिया आदेश

आफताब फारुकी डेस्क: अमेरिका की खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने वाली एजेंसी FDA (फ़ुड एंड…

4 hours ago

अभी भी सुलग रही मणिपुर में हिंसा की चिंगारी, सीआरपीऍफ़ कैम्प पर हमला, दो जवान शहीद

ईदुल अमीन डेस्क: मणिपुर में जल रही नफरत की अग्नि ठंडी होने का नाम नही…

4 hours ago

जाने क्या है ‘इतेफादा’ का मायने जिसका प्रयोग इसराइल के खिलाफ हो रहे अमेरिका में प्रदर्शन के दरमियान पोस्टरों पर हो रहा है

शाहीन बनारसी डेस्क: अमेरिका के कुछ जानेमाने विश्वविद्यालयों में पिछले कुछ दिनों से ग़ज़ा को…

1 day ago