Categories: UP

बाढ़ पीड़ितों को सांसद ने वितरित की राहत सामग्री।

फारूक हुसैन

निघासन-खीरी। खीरी सांसद ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की है।
खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूडाबुजुर्ग में बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने बाद तारा नगर के प्राथमिक विद्यालय में एक कैम्प का आयोजन कर लगभग 200 बाढ़ पीड़ित लोगों को हर बाढ़ पीड़ित व्यक्ति को 35 किलो राहत सामग्री वितरित की जिसमें राशन,आलू,लईया,तिरपाल सहित 14 वस्तुओं की किट शामिल हैं। तत्पश्चात सभा हुई सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री का जिले में सात बार आगमन हो चुका है। जिले की समस्या को गम्भीरता से लिया जा रहा है। जिससे बाढ पर नियंत्रण हो सके मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया है।और सांसद ने कहा कि जब मैं विधायक का चुनाव लड़ा था उस समय से ही यह क्षेत्र बाढ़ से त्रस्त एवं टापू में तब्दील था मैने बिभिन्न प्रकार से विधान सभा तथा लोक सभा में मुद्दे उठाकर नेपाली नदियों से पानी आने में रोक की।
आने वाले समय में पंचेश्वर पावर प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर बाढ़ से पूरा क्षेत्र मुक्त होगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, नागेन्द्र सिंह सेंगर, कनक पाल सिंह राणा, बनवारीलाल यादव, रतीराम लोधी, प्रधान पति रमेश लोधी, गंगाराम जायसवाल, महेश गुप्ता, हरीश पाण्डेय,रज्जन मिश्रा, एस डी एम केशव नाथ गुप्ता, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार ज्ञानप्रताप सिंह, कानूनगो श्रीकान्त शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल ज्योति प्रकाश वर्मा आदि भारी संख्या में बाढ़ पीड़ित व्यक्ति मौजूद रहे।

aftab farooqui

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

2 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

3 hours ago