Categories: Politics

भाजपा विधायक द्वारा पिटाई के बाद अब भाजपा वालो की मांग, जिला विद्यालय निरीक्षक को निलंबित किया जाय

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया)। कहावत सुना था कि जबरा मारे और रोवे भी न दे, अब उसको चरितार्थ होते देखा जा रहा है. पहले जिला विद्यालय निरीक्षक को भाजपा विधायक और जिला अध्यक्ष ने अपने लोगो के साथ पीट दिया, उससे भी अब मन नहीं भरा तो प्रेसवार्ता करके जिला विद्यालय निरीक्षक को निलंबित करने की मांग रख डाली है.

स्थानीय जिला पंचायत के डाक बंगला में शनिवार को प्रेस वार्ता में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिह व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा की जिला विद्यालय निरीक्षक एक स्वेच्छाचारी, अनुशासनहीन,भ्रष्ट और विवादित व्यक्ति हैं। अपने सेवाकाल में जिस जनपद में रहे हैं उनका कार्यकाल विवादित रहा हैं। ऐसे व्यक्ति को किसी जनपद में एक दिन भी प्रशासनिक पद पर रहने का अधिकार नहीं हैं। यही नहीं खुद की पार्टी पर लगी तोहमत के बाद अब कहना है कि यह विपक्षी पार्टी की शाजिस में होकर भारती जनता पार्टी को बदनाम करने के लिए यह सब साजिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग किया है कि नरेंद्र देव को तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को निलम्बित कर विभागीय कार्यवाई करें। इस मौके पर भाजपा राममनोहर गाँधी व ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, अच्छे लाल चौहान, प्रदूमन सिह, प्रमोद सिह, रणजीत कुशवाहा, पंकज मोदी, अमित जायसवाल, संतोष चौहान, शिव कुमार जायसवाल, राजू शर्मा, धन्नू सोनी, मोहन राजभर, रामसिह पटेल, सुदामा, राजकुमार चौहान, रामवृक्ष, गोपाल जी आदि लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

15 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

16 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

17 hours ago