Categories: Crime

नाम उस्मान, कर्म ऐसा की शर्म करे शैतान, 5 साल की मासूम के अस्मत का लुटेरा चढ़ा जैतपुरा पुलिस के हत्थे

निलोफर बानो

(वाराणसी)। जैतपुरा पुलिस ने सरैयां क्षेत्र में बीते रविवार की देर शाम पांच साल की बच्ची संग दुष्कर्म का मामले में आरोपित उस्मान को आज गिरफ्तार कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपीत की तलाश शुरू कर दी थी। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्यवाई करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

बीते शुक्रवार को सरैयां क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोसी उस्मान आया और बच्ची को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया। वहां मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जाते समय बच्ची को धमकी दिया कि यदि घर पर कुछ बताई तो जान से मार दूंगा। रोती बिलखती बच्ची देर से घर पहुंची तो परिवारवालों ने रोने का कारण पूछा। बच्ची मां से लिपटकर रो-रोकर घटना की जानकारी दी। लोकलाज के भय से पहले परिजन मौन धर गए। बाद में रिश्तेदारों-नातेदारों के कहने पर रविवार की बच्ची की मां थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

5 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

5 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

7 hours ago