Categories: Kanpur

दलित पैंथर ने निकाली शोभायात्रा

मो. रियाज़.

कानपुर. भारतीय दलित पैंथर के तत्वाधान में धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर विजयाधम्म दिवस के पावन अवसर पर महा मानव रावण तथागत गौतम बुद्ध डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया जानकारी देते हुए धनीराम पैंथर ने बताया कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में 5 लाख नर नारी के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली किस कड़ी में लगभग 25 वर्षों से भारतीय दलित पैंथर कृषि मंडी समिति पुखरायां कानपुर देहात उत्तर प्रदेश में डॉ अंबेडकर मेला एवं बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन करता चला रहा है।

इसी क्रम में धनीराम पैंथर के नेतृत्व में एक शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहन शामिल थे। लोग नारे लगा रहे थे। मत फूको मत फूको यह रावण नहीं तथागत है, महा मानव रावण की जय हो, कटे कलेश जय लंकेश, तथागत गौतम बुद्ध की जय हो, बाबा साहब अमर रहे, महामना रामस्वरूप वर्मा अमर रहे, महामना पेरियार ललई सिंह यादव अमर रहे, शोभायात्रा डॉ अंबेडकर बौद्ध दीक्षा मेला समारोह में शामिल हुई। मुख्य रुप से उपस्थित धनीराम पैंथर, निर्मल प्रसाद, विवेक प्रकाश, कल्पना सरोज, सावित्री बाई फूले, मनीष गोयल, खेमचंद कोली, विजय सागर आदि लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

12 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

12 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

12 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

13 hours ago