Categories: Politics

भाजपा के नापाक इरादे करने होंगे विफल – मुन्ना सिंह

अजीम कुरैशी

बिजनोर। नूरपुर के समीप राजा का ताजपुर मे विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बसपा मण्डल के कोआर्डिनेटर मुन्ना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की वर्ष 2019 मे होने वाले लोक सभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी हिन्दू मुस्लिमों के बीच मे सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहती हे जिस के लिए सभी को सावधान रहते हुए उनके इन नापाक इरादों को विफल एव ध्वस्त करना होगा।

ताजपुर मोहल्ला खलिपार धर्मशाला के विशाल मेदान एक दिवसीय सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने मतदाताओं से संबंधित अपने अपने वोट बनवाने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलितों समाज व मुस्लिम समाज के लोगों मतदाता सूची से बाहर कर वोट कटवा दिए हैं। जिस को देखते हुए जिनके वोट नही है वह मतदाता वोट बनवाए।

जिला प्रभारी डॉक्टर शमशाद दलितों ओर मुस्लिम समाज के लोगों का आह्वाहन करते हुवे कहा कि मोदी को वापस गुजरात भेजने का काम तभी हो सकता है जब दलित व मुस्लिम एकत्रित हो अपना पूर्ण समर्थन देकर प्रदेश मे बसपा की सरकार बनवाए। यह तभी हो सकता जब हम एक जुट होकर चिंतन कर प्रदेश मे बसपा दोबारा वापस लाएँ। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मे हर वर्ग के लोगों किसानों को इस सरकार ने धोके के अलावा कुछ नही दिया। अब समय आ गया है हमे बसपा सरकार लानी हे ओर प्रदेश को खुशहाल बनाना हे। सभा मे उपस्थित जिला प्रभारी बलवंत सिंह मण्डल प्रभारी जितैन्द्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष इसरार नबी। जिला प्रभारी डॉक्टर शमशाद विधान सभा अध्यक्ष काके सिंह रवी धर्मेन्द्र कुमार सईद अंसारी जावेद अहमद नीशू कुमार संतोष कुमार मंदीप सिंह डॉक्टर संजय कुमार सिराजुद्दीन अकबर आदि मोजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

23 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

23 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

1 day ago