Categories: International

अमेरिका और दक्षिणी कोरिया ने आरंभ किये सैन्य अभ्यास

 

मो आफ़ताब फ़ारूक़ी

दक्षिणी कोरिया और अमरीका ने सोमवार से पुनः संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है। अमरीकी तथा दक्षिणी कोरिया के विदेशमंत्रियों की बैठक के साथ दोनो देशों ने फिर से सैन्य अभ्यास आरंभ किये हैं। दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि अमरीका के साथ दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, यूहांग नगर के निकट दो सप्ताहों तक चलेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमरीका तथा दक्षिणी कोरिया के लगभग 500 मेरीन भाग लेंगे।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार आज अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो न्यूयार्क में दक्षिणी कोरिया के अपने समकक्षी के साथ भेंट कर रहे हैं और इसी अवसर पर दोनो देशों ने सैन्य अभ्यास पुनः आरंभ किये हैं। दोनो देशों का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास एेसी स्थिति में आरंभ किया गया है कि जब 12 जून की ट्रम्प तथा उत्तरी कोरिया के नेता के बीच होने वाली बैठक के बाद पियुंगयांग ने अनिश्चित काल के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम को निलंबित कर दिया था।

aftab farooqui

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

15 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

17 hours ago