Categories: Kanpur

नगर निगम कार्यकारिणी से उपसभापति समेत पांच भाजपा के सदस्य हुए बाहर

आदिल अहमद
कानपुर। नए साल पर नगर निगम कार्यकारिणी समिति से छह सदस्य बाहर हो गए। बाहर होने वाले सदस्यों में उपसभापति समेत पांच सदस्य भाजपा से हैं,जबकि एक सदस्य सपा से है। अब नए छह सदस्यों का चुनाव सदन में किया जाएगा।
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल साल के अंत में खत्म हो गया था। कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद बुधवार को जब बैठक हुई तो इसमें पारदर्शी तरीका अपनाते हुए सभी सदस्यों के नाम की पर्ची बनवाई गई। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त संतोष कुमार समेत सभी सदस्यों के सामने इस पर्ची को जब खोला गया तो कार्यकारिणी से जो बाहर हुए उसमें सबसे ज्यादा नाम भाजपा के थे। भाजपा में उपसभापति नवीन पंडित के साथ विजय यादव,गोपाल गुप्ता, गुरूनारायण गुप्ता,संतोष साहू षामिल थे,जबकि सपा से अभिषेक गुप्ता कार्यकारिणी समिति से बाहर हुए।
महापौर ने बताया कि,बाकी नए छह सदस्यों का चुनाव सदन में कराया जाएगा। उन्होने कहा कि,कोशिश इसी बात की रहेगी कि जो नए छह सदस्य आए उनका चुनाव भी आम सहमति से कराया जाए। वहीँ नगर आयुक्त ने बताया कि, पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अपनाया गया है।
pnn24.in

Recent Posts

मणिपुर हिंसा: सीबीआई ने तो दाखिल कर दिया चार्जशीट, केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग की जाँच कहा तक पहुची?

प्रमोद कुमार डेस्क: मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष की व्यापक जांच के लिए केंद्रीय…

6 hours ago

कोविडशील्ड वैक्सीन पर बोले अखिलेश यादव ‘बीजेपी ने वैक्सीन जैसी कंपनी से भी चंदा वसूल लिया’

जगदीश शुक्ला डेस्क: कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…

7 hours ago

प्रज्वल रेवन्ना पर बोले राहुल गांधी ‘कर्णाटक में महिलाओं के साथ हुवे वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी की चुप्पी शर्मनाक’

मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन उत्पीड़न वीडियो…

7 hours ago