Categories: Sports

अंडर-17 गर्ल्स फुटबाल नेशनल टीम में बलिया की दीपिका का चयन

अंजनी राय

बलिया: आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अंडर-17 गर्ल्स नेशनल टीम के चयन के लिए 3 से 17 अप्रैल तक लगे कैंप में बलिया की महिला फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका का चयन हुआ है। निश्चित रूप से यह बलिया के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि जिले के सोहांव क्षेत्र के बसन्तपुर के कैलाश पासवान की बेटी दीपिका सब जूनियर-16 का नेशनल भी खेल चुकी है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही फुटबाल की बारीकियों को लगातार सीखती रही है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, अनिल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीपिका को बधाई दी है।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

7 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

7 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

7 hours ago