Categories: Politics

छात्रसंघ चुनावों की मांग हेतु एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने दिया ज्ञापन

भरत शर्मा

रतलाम. छात्र सघ चुनाव करवाने की मांग अब फिर उठने लगी है। 6 साल बाद 2017 में  यह चुनाव हुए थे, जिसमे शहर के लगभग सभी कॉलेजों में एबीवीपी ने कब्जा जमाया था। पदाधिकारी का कार्यकाल खत्म हो गया। लेकिन अगले चुनाव को लेकर अभी तक चर्चा नही हुई। अब एबीवीपी ने चुनाव  नही करवाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुचे। कार्यकताओं ने छात्र सघ चुनाव जल्द करवाने की मांग करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के नाम ज्ञापन दिया। नगर मंत्री सुरभि रावल ने बताया कि कांग्रेस के सरकार बनने के बाद जब जीतू पटवारी ने उच्च शिक्षा मंत्री का जिम्मा लिया था, तब उन्होंने  प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र सघ चुनाव करवाने की मांग किया है। अभी तक चुनाव को लेकर कोई भी आदेश नही दिए। नए छात्र के एडमिशन भी शुरू हो गए है। जिला सगठन मंत्री कमलेश यादव, नगर उपाध्यक्ष चिराग असिरानी, नगर मीडिया प्रमुख मयूर व्यास, नगर उपाध्यक्ष राजू चौधरी, काल मंच  सुरेश बंजारा, कार्यलय मंत्री योगेश पाटीदार, जिला सयोजक शुभम चौहान, अनिल प्रजापति आदि मौजूद थे।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

4 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

4 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

6 hours ago