Categories: Politics

भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े सैकड़ो सदस्य

संजय ठाकुर

मधुबन/दुबारी, मऊ। ब्लाक क्षेत्र फतहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत दुबारी स्थित महाबीर चौरा परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता समारोह को सम्बोधित करते प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार सत्ता की कमान संभाली है। तबसे पूरे देश में विकास ही विकास देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से लोगों ने केन्द्र की सत्ता सौंपी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित व विकास के लिए जो नई-नई योजनाओं का उदय हो रहा है। इससे गरीबी दूर होगी। मोदी द्वारा देशहित में जो कार्य हो रहा है। इसकी पूरी दुनिया पीएम मोदी के जज्बे का लोहा मान रही है। मोदी की चुनाव के दौरान चली लहर में अन्य पार्टियों को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आज वह समय आ गया है कि सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने पीएम मोदी को देशहित में अपना नायक मानकर भाजपा के सदस्य बने। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह (गुड्डू), अभिषेक सिंह, व्यापार मंडल मधुबन के अध्यक्ष व भाजयुमो के जिला महामंत्री बब्लू ठठेरा, सभासद अध्यक्ष मधुबन आलोक मल्ल, अखिलेश सिंह, राजीव पांडेय, राहुल दीक्षित, अमित गुप्ता, मोती चौहान, कन्हैया मौर्य आदि उपस्थित रहे.

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

11 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

12 hours ago