Categories: Morbatiyan

तारिक आज़मी की मोरबतियाँ – 36 साल की महिला को हुआ 14 साल के किशोर से प्रेम, इश्क न देखे……….

तारिक आज़मी

अब का बताये हमारे कक्का भी न कमाल करते है। हमसे अइसी अइसी कहावत कहते है कि दिमागे एकदम काम करे बंद कर देवे है। जब देखो एक नई कहावत कह देवत है और दिमाग है कि ओकरा का मतलब तलाश करते करते थक कर सूत जाता है। अब आजे का ले ले उदहारण, सुबह सुबह एक समाचार प्राप्त हुआ कि एक 35-36 साल की महिला को एक 14-15 बरस के लड़का से इश्क हो गया। हम खाली सोचे रहे थे कि का लिखे तो धम्म से करके कक्का आ गये। पूछें लगे का बबुआ का लिखत बा, तो हम कह दिया का लिखे कक्का कुछो समझे न आवत है।

कक्का कहे कि बता बाबु का हो गया हमहू तनिक जान ले, तो हो सके है हमहू कुछ बता दे। तो हम बताया कि कक्का एक महिला है उसकी उम्र 35-36 बरस है और उसको इश्क एक 14-15 बरस के लड़का से हो गया है। लड़का भी महिला के इश्क में बावला हुआ पड़ा है। कई बार सब केहू समझाये रहा, मगर न महिला के बात समझ आवे न लईकवा के समझ आवे। बात ढेर पंचईतिया हो जाए से थाना तक पहुच गई जहा दुन्नो एक साथ रहे बदे डट गये। अब बात नाबालिग किशोर का रहे तो बड़ा समझा बुझा के लईकवा और औरत के लोग भेजें है।

इसको सुन कर कक्का ने पान का बीड़ा मुह में दबाते हुवे कहा ए बाबु देखो एक बात कहे है हम ध्यान रखिहो कि इश्क न देखे जात और पात, नीद न देखे टूटी खाट, भूख न देखे झूठा भात, और प्यास न देखे धोबी घाट। बस ईहे बात का ध्यान दिहो बाबु। इतना कहकर कक्का मुस्कुराते हुवे अपने गंतव्य तक पान घुलाते चले गये और उनकी बात पर हमको भी मुस्कराहट आ गई। बात तो सही है। यदि आपको भूख जोर की लगी है तो फिर आप ये नही देखते कि खाने का स्वाद कैसा है। नींद में चूर इंसान ये नही देखता की सोने में जगह कैसी है। यदि प्यास लगी है और पानी नही तो फिर बेगान न मिलने पर पैरगान ही सही।

मामला पडोसी जिले मिर्ज़ापुर का है। जहा के एक गाव में विवाहित एक 35-36 साल की विवाहित महिला को एक 14-15 साल के किशोर से प्रेम हो गया। ये प्रेम एकतरफा न होकर आग दोनों तरफ बराबर लग गई। दोनों समाज से लुक छिप कर मिलना शुरू कर दिये। मगर कहा जाता है इश्क और मुश्क छुपाये नही छुपते है। तो इसकी खबर गाव में कानाफूसी तक पहुच गई। कानो से होती होती खबर महिला के पति को लगी। पति ने पहले अपनी पत्नी को तम्बी किया और हरकत से बाज़ आने को कहा। इसके बाद लड़के के घर वालो से बात किया और लड़के को सबने खुब समझाया।

यही नही पति ने अपनी पत्नी पर कई बंदिशे भी लगा दिया। मगर सारे प्यास फेल हो गये। दोनों एक दुसरे से लुकछिप के मिलना जारी रखे थे। आखिर तंग आकर पति ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर कर दिया। अब ऐसे मामले में पुलिस करे तो क्या करे। फिर भी बात को हल करने के लिए दोनों बुलाये गये। थाने पर पहुचे दोनों महिला और किशोर ने एक दुसरे से प्रेम करने की बात स्वीकार करा और एक साथ रहने के बात पर अड़ गये। बार बार दोनों यही अनुरोध करने लगे कि हम दोनों को एक साथ रहना है।

अब पुलिस भी करे तो क्या करे। मामले में महिला बालिग़ है और किशोर नाबालिग है। आखिर सबने मिलकर दोनों को खूब समझाया और समझा बुझा कर मामले को हल करवाया। मामले में दोनों ने एक दुसरे से न मुलाकात करने के सबसे वायदा किया। इस वायदे के बाद दोनों अपने अपने घरो को चले गये। घटना की क्षेत्र में जमकर चर्चा है और लोग चटकारे लेकर चाय पान की दुकानों तक पर मामले की चर्चा कर रहे है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

14 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

15 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

16 hours ago