Categories: International

भारतीय वाहनों से नेपाल में अवैध वसूली हुई बंद, मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से मिले व्यापारी नेता रवि गुप्ता

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी. नेपाल के साथ नंबर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ धनगढ़ी जाकर अनौपचारिक भेंट मुलाकात कर दशहरा की शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री ने रवी को बताया कि आप के ज्ञापन के आधार पर गौरीफंटा बार्डर पर भारतीय वाहनों से की जाने वाली वसूली तत्काल बंद करा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह वसूली तहबाजारी के तहत की जा रही थी जिसे बंद करा दिया गया है। अब किसी भी भारतीय वाहन को बॉर्डर पर ना कोई पर्ची कटा नहीं पड़ेगी ना ही कोई शुल्क देना पड़ेगा

आपको बता दें कि व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने छः महीने पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भारतीय वाहनों से वसूले जा रहे सौ रुपए को तत्काल बंद कराने का आग्रह किया था। और बताया था कि इस तरह की अवैध वसूली नेपाल के पर्यटन को प्रभावित कर रहा है। जिसे मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए बंद करा दिया गया है। मुख्यमंत्री की इस कार्यवाही पर व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने नेपाल के सात नंबर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट का आभार जताया। इस कार्यक्रम में रवि गुप्ता के साथ निरंकार वरनवाल,राम चंद्र शुक्ल, आकाश गुप्ता कमल नाग, आदि लोग  शामिल हुए।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

1 day ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

1 day ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

1 day ago